कांग्रेस भवन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको ने निवर्तमान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह से पदभार लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा भी मौजूद थी।