रविवार को पूरा शहर कड़ाके की सर्दी की चपेट में नजर आया। सुबह से घना कोहरा छाया रहा। आसमान से ओस की बूंदें गिरींति रही। सुबह 10 बजे तक भी नजारा ऐसा ही बना रहा। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर रही। 10 km प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। शीतलहर से बचने के लिये नगरवासियों को जगह-जगह अलाव का सहारा लेना पड़ा। हाइवे पर हेडलाइट चालू करके वाहनों को गुजरना पड़ा।