अधौरा: अधौरा के पहाड़ी गड़के गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, घायल को इलाज के बाद रेफर किया गया
Adhaura, Kaimur | Nov 15, 2025 अधौरा के पहाड़ी गड़के गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गया। जहां गंभीर रूप से घायल हो गया जो यह घटना शनिवार की सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अधौरा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी वकील साह 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है। घायल ने बताया कि सुबह अपने बाइक से किसी काम से अधौरा जा रहा था।