फिरोज़ाबाद: गंगानगर इलाके में चूड़ी जुड़ाई करते समय लेम्प की डिब्बी फटने से लगी भीषण आग,पति पत्नी गंभीर रूप से झुलसे
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के गंगानगर इलाके में चूड़ी जुड़ाई करते समय लेम्प की डिब्बी फटने से भीषण आग लग लगी। आग की चपेट में आने से जितेंद्र और उसकी पत्नी कंचन गंभीर रूप से झुलस गये है। आस पड़ोसियों ने आग बुझाकर दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं है