कांधला थाना क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर कब्रिस्तान की भूमि पर प्रशासन को अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वर्षों से कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा चला आ रहा है। मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से टीम मौके पर भेजी गई और भूमि कब्जामुक्त कराई गई।