करछना: नैनी स्थित केंद्रीय कारागार में बंदियों के भोजन तैयार करने में गैस सिलेंडर की कमी, एजेंसी को भेजा गया पत्र
अमेरिका इजरायल व ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से एक तरफ आम जनमानस परेशान है। अब प्रयागराज जिले के नैनी स्थित केंद्रीय कारागार में बंदियों को भोजन बनाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली एलपीजी सिलेंडर की कमी आ गई है। इस समस्या के कारण बंदियों को भजन तैयार करने में दिक्कत हो रही है।