आरोन थाना के भूपमढ़ी गांव में 4-5 जनवरी रात हथियारबंद बदमाशों ने महावीर रघुवंशी के घर में डकैती का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एक आरोपी शेर सिंह पारदी को पकड़ लिया। SDOP दीपा डोडवे ने कहा, पुलिस ने शेर सिंह सहित 7, 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। बीते रोज चोरों के मुखबिर दिमान सिंह केवट को गिरफ्तार कर मोबाइल जप्त किया है। दोनों को 9 जनवरी को जेल भेजा है।