सुल्तानपुर: इसरौली निवासी अधेड़ की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, कार की टक्कर से हुआ था हादसा
कुड़वार सुल्तानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इसरौली गांव के रामनाथ मौर्या की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को स्थानीय कस्बे के केनरा बैंक के पास तेज रफ्तार कार ने रामनाथ मौर्या को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मौर्या को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। शनिवार को दोपहर 1 बजे उनका इलाज के दौरान निधन हो गय