सिंघिया: पिपरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से 200 भेड़ों की मौत, सिंघिया थाने में मामला दर्ज
सिंघिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक से कुचलकर 200 भेद की मौत हो गई है। शुक्रवार के दिन समय करीब 3:00 बजे रोसड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत निवासी अजय राउत, अजीत राउत, लक्ष्मी राउत सिंघिया थाना में लिखित आवेदन दिया है जिसमे ट्रक से कुचलकर 200 भेद की मौत की बात कही है। ट्रक पर बिहार और झारखंड का दो नंबर प्लेट पाया गया है।