गुना में नशे में धुत उत्तर प्रदेश का ड्राइवर 15 जनवरी को हनुमान चौराहे तक ट्राला दौड़ता ले आया था। पुलिस ने रोका तो सेफई के अखिलेश यादव का नाम लेकर रोब झाड़ा था। 18 जनवरी को ट्राला ड्राइवर का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उसने गलती स्वीकार की। बोला, एमपी पुलिस ने अच्छी व्यवस्था की, अंदर बही हुआ जो होना चाहिए था। सब अच्छा है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।