हमीरपुर: आवारा बैल के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की कमर और टांग में आई चोटें, बुजुर्ग ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई
हमीरपुर जिला में बेसहारा गोवंश का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन गोवंश जहां किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, तो वहीं अब गोवंश ने इंसानों पर भी हमले करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिला की टिब्बी पंचायत के अंतर्गत आने वाले टिब्बी गांव का है जहां पर 70 वर्षीय लाभ सिंह पर बेसहारा बैल ने बेरहमी से हमला कर दिया।