महेशपुर: महेशपुर पुलिस रिमांड में कैदी का भागने का प्रयास, हथकड़ी तोड़कर जंगल की ओर भागा, सशस्त्र बल ने पकड़ा
रिमांड पर लिए गए आरोपी पुलिस को चखमा देकर भागने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज की गई है. वही महेशपुर थाना में वादी सह थाना प्रभारी रवि शर्मा अपने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि थाना कांड संख्या 136/24 दिनांक 01.10.24 के अनुसंधानकर्ता महेशपुर थाने में पदस्थापित एएसआई कमल मुर्मू है.