साहेबगंज: साहेबगंज प्रसारित वीडियो पर कार्रवाई करते हुए SDPO सरैया ने सात असामाजिक तत्व को किया गिरफ्तार भेजा जेल ।
साहेबगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था।जिसके बारे में बताया जा रहा है कि विडियो सोमगढ़ चौक के पास गोपालपुर गांव का मंगलवार के दिन का है। जिसमें देखा जा सकता है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुए अष्याम् के शोभायात्रा में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा दरगाह पर भगवा ध्वज लहराया जा रहा है।