जिला अस्पताल में शनिवार को ऐसा बवाल हुआ कि मरीज, तीमारदार और अस्पताल स्टाफ तक दहशत में आ गए। डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच शुरू हुई तीखी नोकझोंक अचानक हिंसक टकराव में तब्दील हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और अस्पताल का वार्ड जंग के मैदान में बदल गया। अस्पताल स्टाफ पर परिजनों ने भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए है।