भरतपुर में अटलबंध थाना पुलिस ने ई सिगरेट के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही की है। ई सिगरेट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ई सिगरेट के पैकेट जप्त किए। अटल बंध थाना अधिकारी के नेतृत्व में इस कार्यवाही को किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम के तहत यह कार्यवाही की गई है।