सैदपुर से सादात वाया मरदह तक चल रहे एनएच 124डी के निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्र स्थित कटयां चट्टी पर नाली निर्माण न कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए नाली निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कार्यदायी कंपनी केवल अपना खर्च बचाने के लिए नाली निर्माण नहीं करा रही है।