जगदीशपुर: हर्नाटांड़ में धारा प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की हुई मौत
जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत हर्नाटांड़ गांव में धारा प्रवाहित बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज शुक्रवार सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत से आ रहे थे। तभी धारा प्रवाहित बिजली की तार के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी पीड़ित के घर पहुंची घर में चिक पुकार मच गया।