बदायूं जिले के बिल्सी नगर स्थित अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर निवासी आशुतोष ने आरोप लगाया कि उनके गांव के कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हुई थी। इसी