भिंड नगर: खेत में हार जीत का दाव लगा रहे पांच व्यक्तियों को ऊमरी पुलिस ने पकड़ा, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज, 12200 रुपए जप्त।
भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद अकोड़ा में बाबूराम के खेत में जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को ऊमरी पुलिस ने पकड़ा, उमरी पुलिस को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी की बाबूराम के खेत में कुछ लोग हारजीत का दाव लगा रहे हैं, मौके पर पहुंची ऊमरी पुलिस ने पांच लोगों को ताश की गड्डी व 12200 सहित पकड़ा है।