खेरागढ़: नगला हीरामन गांव में भीषण आग से किसान की मेहनत राख, 3 बीघा गेहूं की फसल जल गई
Kheragarh, Agra | Mar 28, 2026 कागारौल थाना क्षेत्र के नगला हीरामन गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे खेत में रखी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और करीब तीन बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई। किसान बृजेन्द्र भूषण उर्फ अशोक लवानिया को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड न