फुल्लीडूमर: वनवर्षा पुझार टोला में जलमीनार बंद रहने से पेयजल संकट, ग्रामीणों का प्रदर्शन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-8 वनवर्षा गांव के पुझार टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। स्थिति यह है कि करीब छह वर्ष पूर्व पीएचईडी विभाग द्वारा बनाया गया जलमीनार इन दिनों सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। जलमीनार से जुड़े करीब 60 घरों के ग्रामीणों को पिछले डेढ़ वर्ष से एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को पी