नीमराना: शाहजहांपुर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने बदली करवट, ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी
Neemrana, Alwar | Mar 31, 2026 अचानक बदले मौसम से किसान परेशान, ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता शाहजहाँपुर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से इस तरह के बदलाव का कोई स्पष्ट पूर्वानुमान पहले से नहीं मिलने के कारण किसान तैयार नहीं थे। ऐसे में अचानक हुई ओलावृष्टि ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।