दिनारा प्रखंड के खाखड़ही गांव में आज मंगलवार को 3 बजे आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर दही-चूड़ा ग्रहण किया और मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि दही-चूड़ा भोज हमारी ग्रामीण संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।