असरगंज: असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बैजनाथ धाम जा रहे हैं बच्चे से बूढ़े तक
शुक्रवार 5:00 pm कहते हैं भक्ति में आपार शक्ति है, बूढ़े हो या बच्चे हर कोई महादेव का दीवाना है। पूरे साल सावन का मास सनातन धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रोजाना हजारों श्रद्धालु सुल्तानगंज उत्तर वाहिनी गंगा घाट से जल लेकर 110 किलोमीटर की दूरी तय कर देवघर अवस्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच महादेव को जल अर्पित करते हैं।