शाहपुर पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मरों से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 220 किलो एल्यूमिनियम तार, कोयला, दो तमंचे और ढाई लाख रुपये का चोरी का माल बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने चार थाना क्षेत्रों में आठ चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।