हनुमानगढ़: टाऊन पुलिस ने पाक आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क प्रयास मामले में आरोपी जसवंत को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान बैठे आतंकी शहजाद भट्टी को फॉलो करने, उससे संपर्क करने और उसके वीडियो अपनी सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में टाऊन पुलिस ने हनुमानगढ़ के किशनपुरा दिखनादा गांव निवासी युवक जसवंत उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। टाऊन पुलिस के अनुसार जसवंत के इंस्टाग्राम पर डालें हथियारों के वीडियो सामने आने के बाद उसको हिरासत में लिया गया था