रुदावल क्षेत्र के गुर्जर–बलाई गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, बारिश के बाद उनमें भरा पानी और टूटती सतह ने आवागमन को बेहद जोखिम भरा बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है