लोहरदगा: संगठन विस्तार के साथ-साथ सामाजिक दायित्व को भी निभाएंगे कार्यकर्ता: नीरू शांति भगत जिला प्रभारी आजसू पार्टी
लोहरदगा.. किस्को प्रखंड में आजसू पार्टी किस्को प्रखंड कार्यालय के समीप एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष शनिचरवा किसान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी की लोहरदगा जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत जी की धर्मपत्नी नीरू शांति भगत उपस्थित हुई, बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।