ओबरा: ओबरा में रेणुका नदी में मिला दिव्यांग का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव में रेणुका नदी में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मालवीय नगर निवासी 36 वर्षीय मनोज साहनी पुत्र पृथ्वीराज साहनी के रूप में हुई है। मनोज जन्म से ही दोनों पैरों से दिव्यांग था। परिजनों के अनुसार मनोज शनिवार की सुबह में घर से मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।