रामपुर: मंगलवार को नगर क्षेत्र में आयोजित श्री बालाजी शोभायात्रा का उद्घाटन शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया
Rampur, Rampur | Apr 8, 2025 मंगलवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार श्री राम भक्त सेवा समिति रामपुर द्वारा श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री बालाजी महाराज भव्य शोभायात्रा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महंत अभिषेक मेहरोत्रा, मुख्य अतिथि रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना हनी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने फीता काटकर किया।