जसवंतनगर: जैन मोहल्ला के जैन मंदिर पर सामूहिक अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन, भगवान महावीर जन्मोत्सव की तैयारी
जैन मोहल्ला के मंदिर पर सामूहिक अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन हुआ। राजकमल जैन और अतुल जैन ने प्रथम अभिषेक किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया। यात्रा में रथ पर भगवान को लेकर चलने वाले पात्रों का चयन किया गया। भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर 31 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी।