सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वह और उसका परिवार छत पर सो रहा था। तभी उनकी 20 वर्षीय बेटी को मौहल्ले का ही रहने वाला अभिषेक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। व्यक्ति का आरोप है कि बेटी घर में रखी ₹20000 की नगदी और सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।