रामपुर बघेलान: रामनवमी पर सतना में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सतना।श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर शहर में 27 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे श्रीराम दरबार मंदिर, सुभाष पार्क में जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जबकि शाम 5 बजे नानक दरबार के पीछे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर अपर जिला दण्डाधिकारी विकास सिंह और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।