धार: धार और पीथमपुर में बिना फ़िटनेस के चल रही 7 स्कूली बसों को परिवहन विभाग ने किया ज़ब्त
Dhar, Dhar | Jun 20, 2025 धार और पीथमपुर में स्कूल बसों पर बड़ी कार्रवाई! बिना फिटनेस चल रही 7 बसें जब्त ।धार और पीथमपुर में स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार शाम 6 बजे, परिवहन आयुक्त और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने दो दिवसीय चेकिंग अभियान का समापन किया।