नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिल्ली संसद भवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर चर्चा की इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में सरसों की खरीद पर भावांतर भुगतान के महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सांसद ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के सरसों उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।