गोपालगंज: गोसाई टोला के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला जख्मी, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
शहर के गोसाई टोला के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला जख्मी हो गई। वहीं हादसे के बाद उग्र लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। जबकि हादसे में जख्मी महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।