खरगोन। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जमजम मार्केट में आयोजित ‘एक शाम वतन के नाम’ ऑल इंडिया मुशायरे में जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम में शामिल एकमात्र हिंदू शायर अपूर्व गौरव विक्रम शाह पर श्रोताओं की ओर से अंडा फेंका गया, जिससे उन्हें मंच छोड़ना पड़ा।