लखीमपुर: खैरा ट्रांसपोर्ट कोठी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों की जान ली, पोस्टमार्टम हाउस पर छाया मातम
लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसने तीन परिवारों से उनके कमाऊ बेटे और तीन दोस्तों की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली। घटना खैरा ट्रांसपोर्ट कोठी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों—रोहित गुप्ता, हबीब और अंशुल शुक्ला—को जोरदार टक्कर मार दी।तीनों की मौके पर मौत हो गई है।