बलियापुर: मोहर्रम की दसवीं पर निकला ताजिया जुलूस, खिलाड़ियों ने दिखाए अस्त्र-शस्त्र
बलियापुर के विभिन्न क्षेत्रों से मोहर्रम के दशमी पर रविवार की संध्या 6:00 बजे ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र का करतब दिखाते हुए "या अली" और "या हुसैन" के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा और जुलूस की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए वही ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।