बलियापुर: लायंस क्लब ऑफ बलियापुर द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
लायंस क्लब ऑफ बलियापुर की ओर से शनिवार दोपहर 1:30 बजे क्षेत्र के हरहरी गांव स्थित बुद्ध नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब दो दर्जन फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। मुख्य क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी ने बताया कि क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।