भरगामा: पैकपार पंचायत के संजय मंडल ने बैगन खेती से रचा नया उदाहरण
भरगामा प्रखंड में जहां आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के कारण लोग दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं, वहीं पैकपार पंचायत के वार्ड चार निवासी संजय मंडल ने सब्जी की खेती को आजीविका का मजबूत साधन बना लिया है। संजय मंडल ने बटाई पर आठ कट्ठा जमीन लेकर बैगन की खेती शुरू की। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और सही तकनीक से उन्होंने बेहतर उत्पादन हासिल किया।