जोधपुर: भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने दी जानकारी
जोधपुर मंडल के ओसिया तिवरी के मध्य भारी बारिश और जल भराव के कारण निम्न रेल सेवाएं रद्द व आंशिक रद्द रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि चार ट्रेनें रद्द की गई है व दो को आंशिक रद्द किया गया है। भारी बारिश से रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी गिट्टी ढ़हने से ट्रेने प्रभावित हुई है।