जोधपुर: युवती ने जीजा पर लगाया बंधक बनाकर यौन शोषण का आरोप,पुलिस मामले की कर रही है जांच
जोधपुर के जिला पश्चिम में एक युवती एक माह तक लापता रही युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। युवती को पुलिस पकड़ कर लेकर आई। पीड़िता का आरोप है कि उसके जीजा ने अपहरण किया और बंधक बनाकर यौन शोषण करता रहा पीड़िता की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है पुलिस ने अग्रिम जांच शुरू कर दी है। उसके बयान लिए जाने हैं।