जोधपुर: आपसी रंजिश के चलते युवक ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़,बासनी थाने में केस हुआ दर्ज
जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते दुकान में घुसकर युवक ने तोड़फोड़ की। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में खेतेश्वर नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी इस क्षेत्र में फेंसी की दुकान है जहां पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी आया और उसके साथ दुकान में घुसकर मारपीट की, कपड़े फाड़कर लज्जा भंग करने के साथ दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।