बागपत: कस्बा टटीरी में एक मकान में पटाखे बनाते समय चिंगारी उठने से लगी आग, लोगों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू
Baghpat, Bagpat | Sep 21, 2025 गाजियाबाद के फरुखनगर निवासी सईद कबीर कालोनी टटीरी में किराये के मकान में रहता है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे के समय मकान में पटाखे बनाते समय अचानक चिंगारी उठ गई। जिससे पटाखों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में लोगों ने बड़ी मशक्कत कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद लोग मकान बंद करके वहां से चले गए।