कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण, गिरफ्तारी और माल बरामदगी के संबंध में की गई प्रेस वार्ता
पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय रेलबाजार में पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा बुधवार 1.30 बजे थाना जाजमऊ अंतर्गत हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण एंव गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम अंकित और फिरोज हैं। चोरी का माल भी बरामद किया गया है दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।