खंडवा नगर: खंडवा में तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेला शुरू, विधायक कंचन तन्वे ने किया उद्घाटन
खंडवा के गौरी कुंज सभागृह में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का उद्घाटन विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री मोदी की "वोकल फॉर लोकल" अपील को साकार करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह जानकारी रविवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।