मोकामा: डीआरएम के सख्त आदेश पर मोकामा में रेल क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, 40 से अधिक आवास ध्वस्त
Mokameh, Patna | Mar 26, 2026 दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार के कड़े तेवर के बाद मोकामा रेलवे परिसर में अवैध रूप से कब्जाए गए एवेंडेड क्वार्टरों पर गुरुवार को लगभग 12 बजे बुलडोजर चलाया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। रेल प्रशासन ने 22 मार्च को इन क्वार्टरों में नोटिस चिपकाकर सभी लोगों को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया था।