आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में फूलपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष सच्चिदानंद व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन आरोपियों शिवम भारती, नीरज कुमार और विशाल को टेऊगा से गिरफ्तार किया । पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।