शुक्रवार सुबह 10 बजे बाद चँवली बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया गया है।जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सुनील वर्मा ने बताया कि बांध से तीसरे चरण के जल संचालन का कार्य आज से शुरू कर दिया है।बांध की दोनों नहरों में 25 दिनों तक जल प्रवाह किया जाएगा।जिससे क्षेत्र के किसानों को रबी की फसलों में अंतिम दौर की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाएगा।